Bechne Ka Sabse Alag Tareeka Book

Bechne Ka Sabse Alag Tareeka

How to Sell Without Selling (Hindi)
आपके बिज़नेस को एक नया और अनोखा दृष्टिकोण देने वाली बुक।

Amazon Logo Flipkart Logo

Happy Sexy Millionaire: Unexpected Truths about Fulfilment, Love and Success Book by Steven Bartlett in Hindi

Happy Sexy Millionaire: Unexpected Truths about Fulfilment, Love and Success

Book by Steven Bartlett in Hindi 




इंट्रोडक्शन 

हर कोई अमीर बनना चाहता है। हम  मिलियनेयर  बनने का सपना देखते हैं और इसे अपनी सच्चाई बनाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।


पर क्या आपको लगता है की सारे  मिलियनेयर  अपनी ज़िंदगी से  ख़ुश  और संतुष्ट हैं? जब आप अपने गोल्स को पूरा कर लेते हैं तो उसके बाद क्या? क्या आपने पैसे कमाने के अलावा कुछ प्लान किया है?


यह समरी आपको आपके गोल्स पर फोकस करने से रोकने के लिए नहीं है। यह आपको आपके नाइन-टू-फाइव जॉब को छोड़ने के लिए भी नहीं कहती है बल्कि  यह समरी  आपके गोल्स तक पहुंचने के साथ- साथ ख़ुश रहने के बारे में है। अगर आप अपने गोल्स को पूरा करते समय ज़िंदगी  को खुलकर नहीं जीते हैं तो वो गोल्स किसी काम के नहीं हैं।


आजकल लोग इस बात पर बहुत ज़्यादा ध्यान देते हैं की दूसरे लोग क्या कहते हैं या करते हैं। वह कैसा महसूस करते हैं, इससे  ज़्यादा वो इस बारे में सोचते हैं की वह कैसे दिखते हैं। हम इंस्टाग्राम पर अच्छा  दिखने के पीछे इतने पागल हो गए हैं कि हम अच्छा महसूस करना ही भूल गए हैं।


एक मिलियन फॉलोअर तक पहुंचने का गोल तो ठीक हैं, लेकिन जब आप देखते हैं की उसके बाद आपकी  पर्सनल लाइफ में कितना अकेलापन हो सकता है तो आपको उससे उतनी संतुष्टि नहीं मिलेगी।


यह समरी प्यार,  ख़ुशी  और सक्सेस को पाने के बारे में है। इस बुक के ऑथर स्टीवन द्वारा की गई गलतियों को न दोहराएं, जो उन्होंने  सिर्फ़ आखिरी चीज़ पर फोकस करने की वजह से की थी, जो है: सक्सेस।


प्यार और ख़ुशी, भरपूर और  संतुष्टि से भरा जीवन जीने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इन दो वैल्यूज़ को पाने में सोसायटी आपकी मदद नहीं करेगा। आपको इन्हें  ख़ुद ही ढूंढना होगा।


अपना पैशन क्रिएट करें और जानें  की वो क्या  चीज़ है जो आपको हर रोज़ आगे बढ़ते रहने के लिए मोटीवेट  करती है। आपकी  ख़ुशी  आपके अचीवमेंट्स पर डिपेंडेंट नहीं होनी चाहिए। आपको आज में  ख़ुश  रहना सीखना होगा।


यह समरी  आपको टाइम और ग्रैटिट्यूड  की वैल्यू समझाएगी। इन दोनों की इंपोर्टेंस को समझना आपको एक संतुष्ट ज़िंदगी  की तरफ ले जाएगा। तो आइए सीखते हैं कि एक हैप्पी, सेक्सी  मिलियनेयर  कैसे बनना है। अपनी  ख़ुशी  को कुर्बान किए बिना अपने गोल्स को अचीव करें।

एक टिप्पणी भेजें