Bechne Ka Sabse Alag Tareeka Book

Bechne Ka Sabse Alag Tareeka

How to Sell Without Selling (Hindi)
आपके बिज़नेस को एक नया और अनोखा दृष्टिकोण देने वाली बुक।

Amazon Logo Flipkart Logo

55 QUESTIONS TO ASK YOURSELF BOOK IN HINDI

55 QUESTIONS TO ASK YOURSELF-Across 8 Dimensions for a New You



Manoj Chenthamarakshan

इंट्रोडक्शन 

क्या आप खुद को इंप्रूव करना चाहते हैं? क्या आप जानना चाहते हैं कि आप खुद को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं? क्या आप अपनी  ज़िंदगी  के किसी खास हिस्से में एक्सेल करना चाहते हैं? अगर हाँ,  तो यह समरी आपको ये  सभी चीजें और भी बहुत कुछ पाने के लिए गाइड करेगी।


आपका अपने खुद के साथ रिश्ता सबसे  ज़रूरी रिश्ता होता है। आपकी तरह आपको कोई और मोटिवेट नहीं कर सकता। अगर आपको खुद का बेटर version  बनाना है तो आपको शुरुआत से शुरू करने की  ज़रुरत है। यह समरी आपके खुद को खोजने और अपनाने के सफर में मदद करेगी। यह आपको ये समझने में  गाइड करेगी कि आपको बेहतर बनने के लिए किस  चीज़ की  ज़रुरत है.


गोल्स अचीव करना  तब मुश्किल हो जाता है जब आपको यह पता नहीं  होता कि आप क्या चाहते हैं और उसे पूरा कैसे करना है। यह समरी आपको वो दिखाएगी जो आपको एक खास सफर शुरू करने के लिए जानने की  ज़रुरत है। आप खुद के बारे में कितना जानते हैं यह  ज़िंदगी  में आपके अचीवमेंट  पर असर डालता है। आप जितना  ज़्यादा खुद को समझेंगे आप उतने  ज़्यादा मोटिवेटेड हो सकते हैं। यह सब  सिर्फ़ प्रोडक्टिव कैसे बनना है यह जानने  पर डिपेंड करता है।


मौके और एक्शन साथ साथ चलते हैं। जब आपको कुछ करने लायक मिले, तब आपमें शुरुआत करने की लगन  होनी चाहिए। यह समरी आपको सिखाएगी कि मौकों को कैसे पकड़ना है और उनका अच्छे से अच्छा इस्तेमाल कैसे करना है। कई बार आपको अपना बेस्ट version बनने  के लिए एक पुश  की  ज़रुरत होती है।


आदतें आपका बहुत  ज़रूरी हिस्सा होती हैं। यह आपके जीने के तरीके के बारे में  बताती हैं। यह समरी आपको बताएगी कि आपकी आदतें आपकी  ज़िंदगी  पर कितना असर डालती हैं और इसे बेस्ट तरीके  से कैसे इस्तेमाल करना है। खुद को इंप्रूव करने का तरीका है नई आदतें बनाना। इसके लिए आपको जो भी डायरेक्शन और गाइडेंस की  ज़रुरत होगी वह आने वाले चैप्टर्स में आपको मिल जाएंगी।


सही सवाल करना आपको बेहतर बनने के सही रास्ते पर लाएगा। इस समरी के जरिए आप अपना वो हिस्सा डिस्कवर करेंगे जिसके बारे में आपको कभी पता ही नहीं था। अपने होने की सच्चाई का पता लगाइए और अपने शांत और  ज़्यादा हेल्दी रूप को जगाइए। आगे जानिए कि इसे कैसे पाना है।

एक टिप्पणी भेजें